इस देश के दीवाने हुए भारतीय, भूले वापस लौटने का रास्ता!

यात्रा के लिए सर्वश्रेष्ठ देश: हर साल भारत से लाखों लोग अमेरिका, जापान, चीन, जर्मनी और लंदन जाते हैं। भारत भी इससे लाभ उठाता है। आज पर्यटन क्षेत्र धीरे-धीरे काफी बड़ा होता जा रहा है। अगर हम भारत से दूर जाना चाहते हैं तो किस देश में? जब आप सवाल का जवाब खोजने की कोशिश करें तो आपको कई तरह के जवाब आने लगेंगे. हालांकि, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीयों को जर्मनी पसंद है। 2022 में भारतीय पर्यटकों ने जर्मनी में 6.23 लाख से भी अधिक रातें बिताईं। जो की पिछले वर्ष की तुलना में 209 प्रतिशत अधिक है ।

खुद ने जर्मनी की जानकारी दी

जर्मनी के राष्ट्रीय पर्यटक बोर्ड ने बताया कि ये आंकड़ा अब भी कोविड-19 महामारी से पहले की तुलना का सिर्फ 65 प्रतिशत है। भारत के लिए जर्मनी राष्ट्रीय पर्यटक कार्यालय (JNTO) के निदेशक रोमित थियोफिलस ने बताया कि 2021 में भारतीयों ने 2.01 लाख रातें जर्मनी में बिताईं थीं। थियोफिलस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, कि 2019 में भारतीयों ने जर्मनी में 9.61 लाख से अधिक रातें बिताईं थीं।

2019 के मुकाबले यह आंकड़ा 65 प्रतिशत है। इसमें निरंतर विकास की संभावना है। भारतीयों में विदेश यात्रा की बहुत मांग है। उनका कहना था कि जर्मनी बहुत कुछ करने के लिए एक आकर्षक स्थान है। इसे कोविड-19 महामारी के पहले स्तर तक पहुंचाना इसका लक्ष्य है।

Leave a Comment